शासक और इमारते
प्र० धार्मिक इमारत एवं धर्मनिरपेक्ष इमारत से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- धार्मिक इमारत :- धार्मिक इमारतों में मंदिर, मस्जिद, मकबरा इत्यादि बनाया जाता है। इन्हे धार्मिक इमारत इस कारण से कहा जाता है की इनका संबंध किसी -न-किसी धर्म से संबंधित होता है।
धर्मनिरपेक्ष इमारत :- धर्म निरपेक्ष इमारतों में किले, महल, हवेली इत्यादि बनाया जाता है। इन्हे धर्मनिरपेक्ष इमारत इस कारण से कहते है क्यूंकि इनका संबंध किसी धर्म से नहीं होता है। इन स्मारको द्वारा हमे तत्कालीन प्रौद्योगिकी, कौशल एंव तकनिकी का ज्ञान होता है।
प्र० ताजमहल के निर्माण में कितने वर्ष लगे। इतना समय क्यों लगा ?
उत्तर :- ताजमहल के निर्माण में 22 वर्ष लगे। इसके निर्माण में इतना समय इसलिए लगा क्यूंकि इसके निर्माण के लिए बगदाद तथा शिराज से हस्तकला विशेषज्ञ, गुंबद निर्माण कला के लिए कुस्तुन्तुनिया से, फूल - पत्ती की खुदाई हेतु बुखारा से, शिखर निर्माण एंव बाग बगीचा निर्माण के लिए समरकंद से कुशल विशेषज्ञ को बुलाया गया था।
प्र० हुमायूँ स्थापत्य कला के विकास पर ध्यान क्यों नहीं दे पाया ?
उत्तर :- मुगलकालीन स्थापत्य की शुरुआत बाबर के समय से होती है लेकिन इसका पुत्र हुमायूँ का अधिकांश समय अपने खोये हुए साम्राज्य को पाने की कोशिशों में बिता एंव भारत से बहार रहा। अत: वह स्थापत्य कला के विकास पर ज्यादा समय नहीं दे पाया। उसने फतेहबाद (हिसार) में फारस शैली में एक मस्जिद का निर्माण कराया।
प्र० ताजमहल में मकरान का संगमरमर का ही प्रयोग क्यों किया गया ?
उत्तर :- मकरान का संगमरमर का प्रयोग इसलिए किया गया क्यूंकि इस संगमरमर से हस्तकला निर्माण, फूल-पत्ती की खुदाई, शिखर निर्माण,सुन्दर सजावट का काम अच्छी तरह होता है। यह संगमरमर जोधपुर के "मकराना" नामक स्थान से मिलता था।
प्र० हुमायूँ के मकबरे की प्रमुख विशेषता क्या थी ?
उत्तर :- हुमायूँ के मकबरे की निम्नलिखित विशेषताएं है :-
(क) भारत का यह पहला मकबरा है, जो दोहरी गुंबद का है।
(ख) इसे ताजमहल का पूर्वगामी कहा जाता है।
(ग) इस मकबरे में पहली बार चार बाग पद्धति का प्रयोग हुआ था।
(घ) मुग़ल घराने के सर्वाधिक शासक इस मकबरे में दफ़नाये गए है।
प्र० क़ुतुब मीनार पर टिप्पणी लिखे।
उत्तर :- क़ुतुबमीनार पहली इमारत थी जिसमे इस्लामी प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ता है। क़ुतुब मीनार का निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने अपने गुरु ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की स्मृति बनवाया लेकिन इसे पूर्ण नहीं करा पाया। इल्तुतमिश ने इसे पूरा करवाया।
प्र० गोपुरम क्या है ?
उत्तर :- राष्ट्रकूट राजा कृष्ण प्रथम द्वारा महाराष्ट्र के एलोरा में निर्मित कैलाश मंदिर आठवीं शताब्दी के भव्य मंदिरो में से एक है। इस मंदिर का निर्माण एक ही पत्थर को तराश कर बनाया गया। मंदिर में घुसने का एक बड़ा रास्ता है जिसे गोपुरम कहते है।
प्र ० पित्रदुरा शैली से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- पित्रदुरा एक वस्तु शैली थी जिसका प्रयोग शाहजहाँ शासनकाल में बनी इमारतों में ज्यादातर हुआ। इस शैली के अंतर्गत उत्कीर्ण संगमरमर अथवा बलुआ पत्थर पर रंगीन, ठोस पत्थरो को दबाकर सुन्दर तथा अलंकृत नमूने बनाये जाते थे।
प्र० दीवान-ए-आम से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- दीवाने - ए - आम एक आयताकार कक्ष है। यह खम्भों पर निकली हुई बरामदों की कक्षा थी। अकबर एक सिंहासन पर बैठता था और अपने मंत्रियों से सलाह-मशविरा करता था। मनसबदारो एंव नौकरो के लिए भी मेहराबी बरामदा दीवान-ए-आम बना था।
प्र० दीवान-ए-खास से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- दीवाने-ए-खास एक वर्गाकार भवन है। इसके मध्य में बने ऊँचे चबूतरे पर बैठ कर बादशाह अपने कर्मचारियों की बहस सुनता था। इसी में अकबर का प्रसिद्ध इबादतखाना था। जहां प्रत्येक शुक्रवार को विभिन्न धर्मो के विद्वानो का विचार-विमर्श सुना करता था।
जलमंडल
1. जलमंचक्र क्या है ?
उत्तर :- जिस प्रक्रम के द्वारा जल लगातार अपने स्वरूप को बदलता रहता है और महासागरों, वायुमंडल एंव धरती के बीच चक्कर लगता है उसे जलचक्र कहते है।
2. लवणता से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- प्रति एक हजार ग्राम जल की मात्रा में उपलब्ध लवण (नमक) की मात्रा को लवणता कहते है।
3. सुनामी से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- भूकंप, ज्वालामुखी या भू -स्खलन के कारण कभी कभी महासगरीय जल का अत्यधिक विस्थापन होता है। इसके कारण 15 मीटर की ऊंचाई तक की ज्वारीय तरंगे उठती है जिन्हे सुनामी कहते है।
4. लहरों की ऊंचाई को प्रभावित करने वाले कारक कौन - से है ?
उत्तर :- लहरों की ऊंचाई को प्रभावित करने वाले कारक -
(क) वायु की गति (ख) जल की मात्रा (ग) सूर्य एंव चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति
5. महासागरीय जल की गति को प्रभावित करने वाले कारक कौन -से है ?
उत्तर :- महासागरीय जल की गति को प्रभावित करने वाले कारक :-
(A) वायु की गति (B) भूकंप (C) ज्वालामुखी उद्गार (D) जल के नीचे भूस्खलन
6. महासागरीय धाराएं क्या है ?
उत्तर :- महासागरीय धाराएं निश्चित दिशा में महासागरीय सतह पर नियमित रूप से बहनेवाली जल की धाराएं होती है।
7. जलमंडल किसे कहते है ?
उत्तर :- धरातल पर उपस्थित सभी प्रकार की जलराशियों के समूह को जलमंडल कहते है। इसके अंतर्गत - महासागर, हिमनद, नदी,झील, भूमिगत जल, वायुमंडलीय जलवाष्प आदि शामिल है।
8. ज्वार भाटे से आप क्या समझते है ये किस कारण उत्पन्न होते है ?
उत्तर :- दिन में दो बार नियम से महासागरीय जल का उठना एंव गिरना ज्वार भाटा कहलाते है।
सूर्य एंव चन्द्रमा के शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण बल के कारण पृथ्वी की सतह पर ज्वार भाटे आते है।
Jharkhand One Liners
Jharkhand One Liners Part:- 1
--------------------------------------------
1. जमशेदपुर में नमक सत्याग्रह का नेतृत्व किसने किया था ?
ननि गोपाल मुखर्जी
2. बेन्टोनाइट (मुल्तानी मिट्टी ) के उत्पादन में कौन सा जिला अग्रणी है ?
साहेबगंज
3. झारखंड का पहला वृतिचित्र 1854 में किसके निर्देशन में बनाया गया ?
राधाकृष्ण
4. झारखण्ड की लेडी टारजन किसका उपनाम है ?
जमुना टुडू
5. बाघ किस जनजाति का पवित्र पशु है ?
बैगा
6. भादो महोत्स्व कहाँ मनाया जाता है ?
मलूटी (दुमका)
7. जोजोहातु किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है ?
क्रोमाइट
8. भटिंडा (मुनीडीह) जलप्राप्त किस नदी पर है ?
कतरी नदी
9. मानभूम में झंडा सत्याग्रह कब हुआ ?
1945
10. झारखंड में मटर प्रसंस्करण केंद्र कहाँ है ?
नगड़ी (राँची)
11. नगर उंटारी स्थित वंशीधर मंदिर का मंदिर का निर्माण किसने कराया ?
महारानी शिवमणि कुंवर
12. माघी मेला किस नदी के किनारे लगता है ?
गंगा नदी
13. किस ग्रंथ से सिंहवंशियों का इतिहास पता चलता है ?
वंश प्रभा लेख
14. खखपरता शिव मंदिर किस जिले में है ?
लोहरदग्गा
15. झारखंड के किस नृत्य में महिलाएँ कलश लेके नृत्य करती है ?
करसा
16. चेतन जोशी किस वाद्ययंत्र के प्रसिद्ध वादक है ?
बांसुरी
17. बिरसा मुंडा ने किसे उलगुलान में धार्मिक प्रधान बनाया ?
सोमा मुंडा
18. वनचरीजोर गांव का संबंध किस विद्रोह से है ?
तिलका विद्रोह
19. बिंझिया जनजाति में वधुमूल्य को क्या कहा जाता है ?
डाली कटारी
20. झारखण्ड में ग्लाइडर फ़्लाइंग अकादमी कहाँ है ?
दुमका
