1. जलमंचक्र क्या है ?
उत्तर :- जिस प्रक्रम के द्वारा जल लगातार अपने स्वरूप को बदलता रहता है और महासागरों, वायुमंडल एंव धरती के बीच चक्कर लगता है उसे जलचक्र कहते है।
2. लवणता से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- प्रति एक हजार ग्राम जल की मात्रा में उपलब्ध लवण (नमक) की मात्रा को लवणता कहते है।
3. सुनामी से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- भूकंप, ज्वालामुखी या भू -स्खलन के कारण कभी कभी महासगरीय जल का अत्यधिक विस्थापन होता है। इसके कारण 15 मीटर की ऊंचाई तक की ज्वारीय तरंगे उठती है जिन्हे सुनामी कहते है।
4. लहरों की ऊंचाई को प्रभावित करने वाले कारक कौन - से है ?
उत्तर :- लहरों की ऊंचाई को प्रभावित करने वाले कारक -
(क) वायु की गति (ख) जल की मात्रा (ग) सूर्य एंव चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति
5. महासागरीय जल की गति को प्रभावित करने वाले कारक कौन -से है ?
उत्तर :- महासागरीय जल की गति को प्रभावित करने वाले कारक :-
(A) वायु की गति (B) भूकंप (C) ज्वालामुखी उद्गार (D) जल के नीचे भूस्खलन
6. महासागरीय धाराएं क्या है ?
उत्तर :- महासागरीय धाराएं निश्चित दिशा में महासागरीय सतह पर नियमित रूप से बहनेवाली जल की धाराएं होती है।
7. जलमंडल किसे कहते है ?
उत्तर :- धरातल पर उपस्थित सभी प्रकार की जलराशियों के समूह को जलमंडल कहते है। इसके अंतर्गत - महासागर, हिमनद, नदी,झील, भूमिगत जल, वायुमंडलीय जलवाष्प आदि शामिल है।
8. ज्वार भाटे से आप क्या समझते है ये किस कारण उत्पन्न होते है ?
उत्तर :- दिन में दो बार नियम से महासागरीय जल का उठना एंव गिरना ज्वार भाटा कहलाते है।
सूर्य एंव चन्द्रमा के शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण बल के कारण पृथ्वी की सतह पर ज्वार भाटे आते है।
No comments:
Post a Comment