अध्याय -03 खनिज और शक्ति संसाधन - PRAKASH GK
Print Friendly and PDF

अध्याय -03 खनिज और शक्ति संसाधन

➤ प्राकृतिक रूप से प्राप्त होने वाला पदार्थ जिसकी निश्चित रासायनिक संरचना होती है क्या कहलाता है ?खनिज
➤ संरचना के आधार पर खनिजों को मुख्यत: कितने वर्गो में वर्गीकृत किया गया है ?
दो वर्गो में धात्विक और अधात्विक
➤ धातुएं विद्युत एंव ऊष्मा की किस प्रकार की चालक है ?
सुचालक
➤ चट्टान या शैल किसे कहते है ?
एक या एक से अधिक खनिजों का समूहन जिसका अनिश्चित संघटन होता है।
➤ पृथ्वी की सतह के अंदर दबी शैलों से खनिजों को बाहर निकालने की प्रक्रिया क्या कहलाती है ?
खनन
➤ विश्व में लोहा अयस्क का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है ?
ब्राजील
➤ विश्व में हीरा,सोना एंव प्लेटिनम का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है ?
अफ्रीका
➤ विश्व में बॉक्साइड  का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है ?
ऑस्ट्रेलिया

➤ विज्ञानं के प्रति समर्पित महाद्वीप किसे कहा जाता है ?
अंटार्कटिका
➤ झारखंड में लौह अयस्क कहाँ पाया जाता है ?
पश्चिमी सिंहभूम
➤ अभ्रक का विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक एंव निर्यातक देश कौन सा है ?
भारत
➤  झारखंड में अभ्रक किन जिलों  में उत्पादन किया जाता है ?
कोडरमा,गिरिडीह एंव हजारीबाग
➤ भारत में सोने का निक्षेप किस राज्य में पाया जाता है ?
कर्नाटक
➤ विश्व की सबसे गहरी सोने की खान किस राज्य में है ?
कर्नाटक की कोलार खान
➤ झारखण्ड के किन जिलों में चुना पत्थर का उत्खनन किया जाता है ?
पलामू और रामगढ
➤ उद्योग की जननी किसे कहा जाता है ?
कोयला
➤ कोयला किन चट्टानों से निर्मित है ?
अवसादी चट्टान
➤ पेट्रोलियम किन चट्टानों में पाया जाता है ?
अवसादी चट्टानों में
➤ काला सोना किसे कहा जाता है ?
पेट्रोलियम
➤ परमाणु ऊर्जा का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन से है ?
संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस,कनाडा, आस्ट्रेलिया
➤ विश्व का सबसे बड़ा भू-तापीय ऊर्जा का संयत्र कहाँ है ?
संयुक्त राज्य अमेरिका
➤ भारत में भू-तापीय ऊर्जा का संयत्र कहाँ है ?
हिमाचल प्रदेश के मणिकरण और लद्दाख के पूगा घाटी में
➤ झारखंड में भू-तापीय ऊर्जा का संभावित जिला कौन सा है ?
हजारीबाग
➤ विश्व में सर्वाधिक मवेशी किस देश में है ?
भारत में

No comments:

Post a Comment