अध्याय - 08 महिलाओ की स्थिति में सुधार - PRAKASH GK
Print Friendly and PDF

अध्याय - 08 महिलाओ की स्थिति में सुधार


➤ हड़प्पा सभ्यता काल में समाज कैसा था ?
मातृसत्तात्मक
➤ सती प्रथा का प्रथम साक्ष्य कब और कहां से मिलता है ?
510 ई० , भानुगुप्त के एरण अभिलेख से।  जिसमे सेनापति गोपराज की मृत्यु पर उसकी पत्नी के सती होने का प्रमाण है।
➤ राजा राम मोहन राय ने किस प्रथा का विरोध किया ?
सती प्रथा का
➤ सती प्रथा का अंत कब और किस गवर्नर जनरल किया ?
1829 में , विलियम बेंटिक ने।
➤ सती प्रथा प्रतिबंधित कानून सर्वप्रथम कहाँ लागू किया गया ?
बंगाल में
➤ विधवा पुनर्विवाह किनका महत्वपूर्ण योगदान रहा ?
ईश्वर चंद्र विद्यासागर का
➤ हिन्दू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम को मान्यता मिली ?
1856
➤ आर्य समाज की स्थापना किसने की ?
स्वामी दयानन्द सरस्वती ने
➤ 1899 में विधवा आश्रम की स्थापना किसने की ?
प्रो० डी० के० कर्वे

➤ किस राज्य में 1901 में विवाह के लिए लड़के - लड़कियों के लिए क्रमश: 16 एंव 12 निर्धारित किया था ?
बड़ौदा राज्य
➤ केशव चंद्र सेन के प्रयसों से देशी बाल विवाह अधिनियम पारित हुआ ?
1872
➤ शारदा कानून कब और किनके प्रयासों से पारित हुआ ?
1929 में , हरविलास शारदा के प्रयासों से
➤ शारदा कानून के विवाह के लिए क्या उम्र निर्धारित किया गया ?
लड़के के लिए 18 वर्ष एंव लड़कियों के लिए 14 वर्ष
➤ तरुण स्त्री सभा की स्थापना कब और कहाँ की गई ?
1819 में , कलकत्ता में
➤ 'स्त्री-पुरुष तुलना' नामक पुस्तक की लेखिका कौन थी ?
तारा बाई शिंदे
➤ 1956 ई० के हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम में क्या व्यवस्था की गई ?
पिता की सम्पति में पुत्र के साथ पुत्री भी बराबर की हकदार है।
➤ भारतीय महिलाओं का विश्वविद्यालय में प्रवेश किस दशक में हुआ ?
1880 के दशक में

No comments:

Post a Comment