प्रतियोगिता दर्पण अप्रैल 2018 सारांश भाग :-1 - PRAKASH GK
Print Friendly and PDF

प्रतियोगिता दर्पण अप्रैल 2018 सारांश भाग :-1


PRATIYOGITA DRPAN, IAS,BPSC,JPSC,UPPSC,PSC,GK,GS,CURRENT AFFAIRS

                        राष्ट्रीय घटनाक्रम
[1] स्कॉर्पीन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी INS Karanj का जलावतरण
* निर्माण :- मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लि० (MDSL) , मुंबई
* नौसेनिक प्रमुख एडमिरल लाम्बा  की पत्नी रीना लाम्बा द्वारा जलावतरण अरब सागर में किया गया।
* यह पनडुब्बी फ़्रांसिसी नौसेनिक डी सी एन एस के सहयोग से भारत में बनाई गयी।
* नामकरण :- यह नामकरण कलवरी श्रेणी की पिछली पनडुब्बी INS Karanj श्रेणी के नाम दिया गया।
NOTE :- इस श्रेणी की पहली पनडुब्बी INS Kalawari का जलावरण 2015 में किया गया।
दूसरी पनडुब्बी INS Khanderi का जलावरण 2017 में किया गया था।
* इस श्रेणी की अन्य तीन पनडुब्बियाँ क्रमश: Vela,Vagir ,Vagsheer है जिनका निर्माण कार्य चल रहा है।
[2] स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्यों के निष्पादन के संबंध में निति आयोग की रिपोर्ट
* रिपोर्ट  फरवरी 2018 को जारी किया गया।
* शीर्षक :- Healthy state,Progressive India .
[3] थिएटर ओलंपिक्स 2018
*8वां संस्करण, स्थान :- नई दिल्ली
* उद्दघाटन :- उपराष्ट्रपति एम० वेंकैया नायडू
* केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वाधान में यह आयोजन National School of Drama द्वारा।
* थीम :- Flag of  friendship
NOTE :- थिएटर ओलंपिक्स विश्व के उत्कृष्ट थिएटर ग्रुप्स का एक महोत्सव है।  इसकी स्थापना 1993 में ग्रीस में Delfi में हुई थी। पहला थिएटर ओलंपिक्स का आयोजन 1995 Delfi में हुआ था।

[4] अग्नि V का सफल परीक्षण
* देश में विकसित सर्वाधिक दूरी तक मार करने वाली बैलस्टिक मिसाइल - अग्नि V है।
* परीक्षण :- DRDO द्वारा
* अन्य मिसाइल :-अग्नि I ,अग्नि II, पृथ्वी II ,धनुष व नाग का भी परीक्षण किया।
NOTE :- अग्नि श्रृंखला की यह सभी मिसाइलें नाभिकीय क्षमता सम्पन्न है तथा यह surface to surface पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है।
* इनका विकास एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (Integrated Guided Missile Development programme ) के तहत Defence Research and Development Organisation (DRDO) द्वारा किया गया है।
[5] जम्मू कश्मीर की चार नदिया राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित
* केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर की चार नदिया झेलम,चिनाब,सिंधु एंव रावी को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया  है
                          अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम
[1] भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फलीस्तीन,संयुक्त अरब अमीरात व ओमान की यात्रा
* फलीस्तीन (Palestine)
राजधानी :- Ramallah ,East Jerusalem
प्रधानमंत्री :- रामी हमदल्ला , राष्ट्रपति :- महमूद अब्बास
* किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की पहली यात्रा थी।
* नरेंद्र मोदी को फलीस्तीन का सर्वोच्च सम्मान Grand Collar of the state of Palestine प्रदान किया गया।
* संयुक्त अरब अमीरात
राजधानी :- Abu Dhabi, मुद्रा :- Dirham
क्राउन प्रिंस :- शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान
* मोहम्मद बिन जायद उल नाह्यान 68वे गणतंत्र दिवस 2017 में मुख्य अतिथि थे।
मुख्य उद्देश्य :- दुबई में छठे World Government summit में भागीदारी
* ओमान
राजधानी :- Muscot , मुद्रा :- Omani Rial
सुल्तान :- Qaboos Bin saiyd
* कुल 8 ज्ञापन एंव समझौते पर हस्ताक्षर
* मास्कट में मोतिश्वर मंदिर में मोदी पूजा की .
> इन यात्राओं के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जार्डन में रुके थे।
जार्डन की राजधानी :- Amman , मुद्रा :- Jordanian Dinar
प्रधानमंत्री :- हनी - अल - मुल्क
[2]  भ्र्ष्टाचार के मामले में बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को 5 वर्ष का कारावास
[3] सेशेल्स के एजम्पशन द्वीप पर हवाई पट्टी व नौसेनिक सुविधाओं का विकास भारत करेगा।
* भारत की ओर से तत्कालीन विदेश सचिव एस० जयशंकर व सेशेल्स की ओर से विदेश मंत्री Barry Faure ने सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में इस २० वर्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए।
NOTE :- चीन ने अफ्रीकी राष्ट्र जिबूति में अपना एक नौसेनिक केंद्र 2017 में स्थापित किया है जो की चीन का पहला नौसेनिक केंद्र है।
[4] भ्र्ष्टाचार अवधारणा सूचकांक - 2017
* संस्थान :- ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल (जर्मन संस्था )
* कुल देश :- 180 , भारत का स्थान - 81वां , 2016 में 79 वां  ,  2015 में 76वां था
स्थान ----- देश
 1. न्यूजलैंड
2. डेनमार्क
3 . फिनलैंड
180 . सोमालिया

भारत के पडोसी देश
26 . भूटान 77 . चीन 91. श्रीलंका 117 . पाकिस्तान,122. नेपाल ,143. बंगलादेश , 177 अफगानिस्तान
[5] कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की भारत यात्रा
[6] ईरान के राष्ट्रपति डॉ० हसन रूहानी की भारत यात्रा
* 15-17 फरवरी 2018
* तीन दिवसीय यात्रा
                      आर्थिक परिदृश्य
[1] प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लक्ष्य में वृद्धि
* इस योजना को महिलाओ की ओर से व्यापक समर्थन मिलने के कारण इस योजना का लक्ष्य 5 करोड़ कनेक्शन से बढ़ाकर 8 करोड़ कर दिया गया।
* प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 2016-17 में की गयी थी।
* उद्देश्य :- देशभर में सभी परिवारों को LPG के जरिए स्वच्छ रसोई ईंधन उपलब्ध करना है।
[2] देश में कच्चा इस्पात का वार्षिक उत्पादन 100 मिलियन टन से अधिक हुआ
* वर्ष 2017 के दौरान भारत में कच्चे इस्पात का उत्पादन 100 मिलियन टन के बिंदु को पार कर 101.371 मिलियन टन रहा जो 2016 से 6.18 % अधिक है।
NOTE:- इस्पात उत्पादन के मामले में भारत का विश्व में तीसरा स्थान है।
प्रथम स्थान :- चीन ,दूसरा स्थान :- जापान का है।

[3] बौद्धिक सम्पदा सूचकांक
संस्था :- अमरीकी चैंबर्स ऑफ़ कामर्स के ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर।
* कुल देश :- 50 , भारत का स्थान - 45 वां
प्रथम स्थान :- अमेरिका , दूसरा स्थान :- ब्रिटेन ,तीसरा स्थान :- स्वीडन का।
[4] उद्धमो के सूक्ष्म, लघु , एंव मध्यम उपक्रम के रूप में वर्गीकरण के मानकों में परिवर्तन।
* केंद्रीय मंत्रिमंडल की 7 फरवरी 2018 की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत इन उपक्रमों के वर्गीकरण अब निम्नलिखित आधार पर किया जायेगा :-
(1) ऐसी इकाई को सूक्ष्म उपक्रम के रूप में परिभाषित किया जाएगा जिसका वार्षिक कारोबार 5 करोड़ से कम है।
(2) 5 करोड़ से अधिक किन्तु 75 करोड़ से कम वार्षिक कारोबार वाले उपक्रम को लघु उपक्रम के रूप में परिभाषित किया जाएगा।
(३) 75 करोड़ से अधिक किन्तु 250 करोड़ से कम वार्षिक कारोबार वाली इकाइयों को मध्यम उपक्रम के रूप में परिभाषित किया जाएगा।
[5] बैंक धोखाधड़ी से संबंधित पहलुओ की जाँच हेतु कमिटी गठित।
* अध्यक्ष :- वाई० एच० मालेगाम
* सदस्य सचिव :- ए० के० मिश्रा
[6] 'स्विफ्ट ' कोर बैंकिंग सल्यूशन से संबद्ध करने के लिए रिजर्व बैंक के सभी बैंको को निर्देश
* SWIFT :- Society for Worldwide Inter bank Financial Telecommunication .
* बैंको में होनेवाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए।
Note :- स्विफ्ट बैंको की उनके द्वारा स्वंय ही संचालित सहकारी व्यवस्था है जिसकी स्थापना 15 देशो के 239 बैंको द्वारा 1973 में की गई थी।  इसका मुख्यालय :- बेल्जियम में ब्रुसेल्स में है।

No comments:

Post a Comment