महत्वपूर्ण Current Affairs मार्च 2017 Part--1 - PRAKASH GK
Print Friendly and PDF

महत्वपूर्ण Current Affairs मार्च 2017 Part--1


[1]रुचि घनश्याम  विदेश मंत्रालय का सचिव( पश्चिम) नियुक्त किया गया।
[2]आस्ट्रिया के टेनिस खिलाड़ी डोमिनिक थिएम ने पुरुष एकल वर्ग 2017  रियो ओपन जीता फाइनल में स्पेन के पाब्लो  कार्रेनो  बुस्टा  को हराकर। थिएम  का आठवां ATP  एकल खिताब  था।
[3]  मेघालय के रूट-ब्रिज को जमीनी स्तर के नवाचारों और  अद्वितीय  पारंपरिक ज्ञान के लिए प्रतिष्ठित नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।
[4] कलिंग लांसर्स  ने Dabangg मुंबई को 4-1  से पराजित कर अपनी पहली हॉकी इंडिया लीग जीत ली।
[5] छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता तथा पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साईं ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के रुप में कार्यभार ग्रहण किया।
[6] वर्ल्ड बैंक ने किशोर लड़कियों एवं युवा महिलाओं के सामाजिक - आर्थिक सशक्तिकरण के लिए तेजस्विनी परियोजना के लिए IDA ऋण  के लिए वित्त पोषण समझौता किया है। भारत में वर्ल्ड बैंक परियोजना है जो पूरी तरह से किशोर लड़कियों एवं युवा महिलाओं पर केंद्रित है।  परियोजना का  क्रियान्वयन झारखंड के 17  जिलों में किया जाएगा।
[7] अजय त्यागी सेबी के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए।
[8] विश्व महिला युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी भारत करेगा।
[9] भारत एवं ओमान की सेना दूसरी द्विपक्षीय अभ्यास अल-नागाह  द्वितीय2017  का आयोजन किया गया।  दोनों देशों की नौसेनाएं1993  से द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘ नसीम- अल-बहर’ का आयोजन करती आ रही है।
[10] ISSF   विश्व कप में10m एयर पिस्टल स्पर्धा में  जीतू राय ने कांस्य पदक जीता।
[11] गुजराती नाटक लेखक तारक मेहता का निधन हो गया।लोकप्रिय  हास्य TV  धारावाहिक ‘ तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पद्म श्री तारक मेहता के कॉलम ‘ दुनिया ने ऊंधा  चश्मा’का रुपांतरण है।
[12] 2017 युगांडा इंटरनेशनल सीरीज में पुरुषों की डबल खिताब तरुण कोना और एल्विन  ने जीता।
[13] पाकिस्तान के अमजद हुसैन बी ०  सियाल SAARC  के नए महासचिव नियुक्त किए गए।
[14]  नौसेना  ने स्वदेश निर्मित कलवारी वर्ग पनडुब्बी से पहली बार एक एंटीशिप  मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
[15] चीन के गुआंगजौ  अंतर्राष्ट्रीय यात्रा मेला में श्रीलंका को सबसे लोकप्रिय पर्यटन गंतव्य  पुरस्कार दिया गया।
[16] फुटबॉल लीजेंड रेमंड कोपा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
[17] ‘ डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट-2017’  का आयोजन चंडीगढ़ में किया गया।
[18]10वा ICEGOV  का आयोजन दिल्ली में किया गया।  जिसका विषय वस्तु :-  ज्ञान समाज का निर्माण  डिजिटल सरकार से डिजिटल सशक्तिकरण तक
[19] ऑपरेशन थंडर बर्ड भारत में इंटरपोल की बहुराष्ट्रीय और बहू प्रजातियों  प्रवर्तन ऑपरेशन का कूट नाम था।
[20]भारतीय सेना को DRDO  द्वारा ‘ स्वाति’ नामक स्वदेशी वेपन  लोकेटिंग राडार  प्रदान किया गया।  इसका रेंज 50  किलोमीटर है।
[21] ‘नंबर  डू  लाई 61  हिडन  क्रिकेट स्टोरीस’ नामक पुस्तक के लेखक- पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी आकाश चोपड़ा  है।
[22] भारत का अगला सुपर कंप्यूटर का नाम :-- Juggernaut होगा।
[23]13वा  आर्थिक सहयोग संगठन(ECO) का शिखर सम्मेलन इस्लामाबाद पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा। ECO  का मुख्यालय तेहरान में है।
[24] दुबई टेनिस चैंपियनशिप
* पुरुष युगल विजेता :- रोमानिया के टेकाउ  होरिया एवं  हालैंड के जीन  जूलियन
* उपविजेता :-  भारत के रोहन बोपन्ना  एवं पोलिश  मार्सिन मातकोवस्की।
[25] भारतीय पुरुष रग्बी टीम ने पाकिस्तान को14-12  से पराजित कर एशिया पुरुष  रग्बी सेवन्स  ट्रॉफी में 7 वा  रैंक प्राप्त किया।  इस चैंपियनशिप का आयोजन दोहा कतर में किया गया था।
[26] पंजाब में अटारी वाघा संयुक्त जांच चौकी पर 360  फुट ऊंचा देश का सबसे लंबा राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया।  यह पाकिस्तान के लाहौर शहर से भी देखा जा सकता है।
[27] मलयालम लेखक एवं पत्रकार एम ० पी ०  वीरेंद्र कुमार को भारतीय ज्ञानपीठ संगठन द्वारा 30वां मूर्ति देवी पुरस्कार प्रदान किया गया।  वृतांत :- Hymavathabhoovil
[28] दुनिया के सबसे पुराने विमान वाहक INS  विराट का मुंबई में औपचारिक विदाई के साथ डिकमीशन  किया गया। यह 1987  में  भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।  इसका निर्माण द्वितीय विश्व युद्ध  के दौरान 1943  में किया गया था।  इसका उपनाम “ ग्रांड ओल्ड लेडी”  है।
[29] विजया बैंक ने अपनी 2000 वी  शाखा तिरुपति में खोली।
[30] पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रवि राय का निधन हो गया।  ओडिशा से पहले लोकसभा अध्यक्ष थे।
[31] वैयक्म  विजयलक्ष्मी ने एकल  स्टिंग संगीत वादयंत्र पर  सबसे कम समय में अधिकतम गाने बजा कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
[32] प्रधानमंत्री मोदी ने  नई दिल्ली में योगदा  सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया की 100 वी  वर्षगांठ पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।
[33] भारत- नेपाल  सैन्य अभ्यास ‘ सूर्य किरण -11’का अभ्यास किया जाएगा।
[34] 8  मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस , 2017  का थीम :- Women in the changing world of work planet 50-50 .
[35] भारतीय क्रिकेट टीम का नया प्रायोजक oppo  होगा।
[36] 21वा  राष्ट्रीय महासागर रिम एसोसिएशन शिखर सम्मेलन का आयोजन इंडोनेशिया के जकार्ता शहर में किया गया।

[37]भारत का Bt  कपास पंजाब कृषि  विश्वविद्यालय द्वारा विकसित किया गया है। ICAR ने पंजाब हरियाणा  और राजस्थान राज्यों में खेती के लिए 3Bt कपास  की किस्मो जैसे :- PAU Bt 1 ,F1861 और RS2013 की  पहचान की  है।
[38]भारतीय मोबाइल कांग्रेस का तीन दिवसीय कार्यक्रम नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 27  अगस्त में आयोजित होगा।
[39] चीन की बैंकिंग प्रणाली, यूरो जोन को पीछे छोड़ते हुए  दुनिया की सबसे बड़ी बैंकिंग प्रणाली बन गई है।
[40] IIT  मद्रास ने अपना सौर dc  इनवर्टर प्रणाली के लिए ‘2017 IEEE  स्पेक्ट्रम टेक  इन द सर्विसऑफ़  सोसायटी’  पुरस्कार  प्रदान किया गया।
[41] नई दिल्ली में दो दिवसीय उत्तर- पूर्व व्यापार सम्मेलन का आयोजन किया गया।
[42] ऐस्वर्या राय बच्चन को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एंड अवार्डस  ऑफ ऑस्ट्रेलिया  में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया।
[43] असम की महिला कार्यकर्ता सुमित्रा हजारिका  को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
[44]सांस्कृतिक त्योहार ‘ इंडिया बाय द नाइल’का आयोजन मिस्र के काहिरा में आयोजित किया गया।
[45] प्रसिद्ध कोंकणी लेखक महाबलेश्वर सेल को उनके उपन्यास ‘ हवन’ के लिए सरस्वती सम्मान-2016  से सम्मानित किया गया।
[46] सरकार ने महिला बुनकरों और महिला हस्तकला कारीगरों के लिए एक नई श्रेणी के पुरस्कार कमला देवी चट्टोपाध्याय राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा की है।
[47] श्री रामानुजन आचार्य की1000 वी  जयंती मनाई गयी।
[48] बिहार सरकार ने PDS दुकानों के आवंटन में महिलाओं के लिए 35%  आरक्षण की घोषणा की है।
[49] सचिन तेंदुलकर को यूनाइटेड किंगडम में आयोजित  होने वाले 2017  के महिला विश्व कप के लिए ‘ UNICEF Cricket for good Ambesodar’ नियुक्त किया आया है।
[50] ‘ विजन Zero’  अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।

No comments:

Post a Comment