महत्वपूर्ण Current Affairs फरवरी 2017 Part--1 - PRAKASH GK
Print Friendly and PDF

महत्वपूर्ण Current Affairs फरवरी 2017 Part--1


 (1) 31वां सूरजकुंड अंतर्राष्टीय हस्तशिल्प मेला का आयोजन हरियाणा में किया गया। इस मेले में यूरोप,द०एशिया ,अफ्रीका के देशो ने भाग लिया।
(2) इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान की All time eleven में सचिन तेंदुलकर शामिल किए गए।
(3) बीजेपी की वर्तमान सरकार ने अपना तीसरा बजट पेश किया।
(4)महात्मा गाँधी के पुण्यतिथि पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवारा मनाया गया। 
(5)भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए T20 सीरीज भारत ने 2-1 से जीत ली। रिषभ पन्त(19 वर्ष आयु)भारत की ओर से T20 मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाडी बन गए।
(6) बजट में ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल Swayam की घोषणा की गयी।
(7)रेक्स टिलर्सन अमेरिका के विदेश मंत्री नियुक्त किये गए।
(8) चीन ने परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम मिसाइल DF -5 (दोंगफेंग )का सफल परीक्षण किया।
(9) हॉलीवुड फिल्म निर्माता एंव विम्बलडन खिलाडी रहे अशोक अमृतराज को भारत में संयुक्त राष्ट्र के सत् त विकास लक्ष्यों के लिए सदभावना राजदूत नियुक्त किया गया है।
(10)स्लो कार्निवाल का आयोजन कश्मीर के गुलमर्ग किया गया।
(11) प्रसिद्ध उर्दू लेखिका बानो कुदसिया का निधन हो गया।
(12) विराट कोहली की तस्वीर क्रिकेट का  बाइबल कहे जानेवाली ' विजडन ' के कवर पेज पर छापी गयी। *विराट को यह सम्मान पिछले साल क्रिकेट के तीनो प्रारूपो में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मिला।
*एक कैलेण्डर इयर में तीन दोहरे शतक लगाने का रिकार्ड भी बनाया।विश्व के तीसरे बल्लेबाज,इससे पहले डॉन ब्रेडमैन एंव रिकी पोंटिंग है।
* 'विजडन क्रिकेटर्स' ऑल्मनैक (जिसे प्रायः सीधे तौर पर विजडन के रूप में बोला जाता है।) क्रिकेट की एक सन्दर्भ पुस्तक है जिसे United Kingdom में प्रतिवर्ष प्रकाशित किया जाता है।
(13)CBI के पूर्व निदेशक जोगिंदर सिंह का निधन हो गया।
(14)केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल द्वारा गुजरात स्थित गांधीनगर में द्वियांग के लिए भारत का पहला उत्कृष्ट केंद्र का शिलान्यास किया।
* इस पुरे निर्माण कार्य का उत्तरदायित्व Central Public Works Development को दिया गया है।
* यहाँ पैरा - एथिलीट खिलाड़ियो को विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा।
(15) World Inter Faith सदभावना सप्ताह 1-7 फरवरी तक मनाया गया।
* यह UN प्रस्ताव,किंग अब्दुल्ला II और जार्डन प्रिंस गाजी बिन मुहम्मद द्वारा 2010 में लोगो के बीच आपसी सदभावना को बढ़ावा देने के लिए सुझाया गया था।
(16) उबेर ने 9 शहरो में उबर हायर सेवा आरंभ किया।
* यह योजना पहले कोच्ची में पायलट परियोजन के तहत चलाया जा चुका है।
(17) एलिस्टर कुक ने इंगलैंड टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया।
(18) भारत ने एशिया जूनियर टीम स्कवैश चैंपियनशिप का ख़िताब जीता। मलेशिया को हराकर
* दूसरी बार ख़िताब जीता
(19) विकलांगता मुद्दों पर अंतर्राष्ट्रीय " We Care " फिल्म समारोह का आयोजन एशिया प्रशान्त क्षेत्र और ओमान में किया जायेगा।
(20)  दिल्ली टीम खिलाडी मोहित अहलावत ने फ्रेंड्स प्रीमियर लीग T20 के एक मैच में 72 ball में 300 रन बनाये। अभी तक क्रिकेट के इस फॉर्मेट इतनी कम ball पर इतना रन नहीं बना है।
(21) एशियन ट्रेक साइकिलिंग चैंपियनशिप में शशिकला आगासे तथा अलीना रेजी की भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक जीता।
(22) कतर एयरवेज द्वारा विश्व की सबसे लंबी उड़ान सेवा आरम्भ।
* विश्व की सबसे लंबी अवधि की उड़ान दोहा से आकलैंड(न्यूजीलैंड) तक।
* इसकी स्थापना 22 नवम्बर 1993 में हुई तथा सेवा आरंभ की 20 जनवरी 1994 से। पहली उड़ान 1994 में अम्मान की खाड़ी के लिए।
* कम्पनी का मुख्यालय दोहा में है।
(23) अंतरिक्ष यान जूनो ने चौथी बार वृहस्पति ग्रह के रहस्य बादलो के करीब उड़ान को पूरा किया।
(24)भारतीय मूल के ब्रिटिश मूर्तिकार अनीश कपूर को जेनिसिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
(25) झारखण्ड में ग्लोबल समिट का आयोजन 16 फरवरी को किया गया।यह शिखर सम्मेलन राज्य में औद्धोगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और झारखण्ड को एक मुख्य निवेश स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए C I I के साथ साझेदारी में आयोजित किया गया।
 (26) 181इरावदी डॉल्फिन ओडिसा में किये गए गणना में पायी गयी। यह एक महासागरीय प्रजाति की डॉल्फिन है।
 (27)प्रवर्तन निदेशालय  (EO)के प्रमुख कर्नल सिंह को दो वर्ष का अतिरिक्त कार्यकाल दिया गया।
 (28)कैबिनेट ने प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान को मंजूरी दी। 2019 तक 6 करोड़ ग्रामीण परिवारों को डिजिटल रूप में साक्षर बनाना है। यह विश्व का सबसे बड़ा Digital साक्षरता कार्यक्रम होगा।
 (29)मोहम्मद अब्दुला फर्माजो सोमालिया के राष्ट्रपति चयनित किए गए। सोमालिया विश्व का सबसे गरीब देश है।
 (30)सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस अंचत शरत ने जीता। महिला एकल वर्ग में मधुरिका पटकर ने जीता।


  अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे comment box में 

No comments:

Post a Comment