महत्वपूर्ण Current Affairs जनवरी 2017 Part--3 - PRAKASH GK
Print Friendly and PDF

महत्वपूर्ण Current Affairs जनवरी 2017 Part--3

1. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा वर्ष 2016 सबसे गर्म वर्ष घोषित किया गया। इससे पहले 2009 था।
2. धर्मशाला हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी होगी इसकी घोषणा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की।
3. ग्लोब पासपोर्ट में भारत का स्थान 78 वा स्थान।
4. डोनल्ड ट्रम्प अमेरिका के 45 वे राष्ट्रपति के रूप में शपथ लिया।माइक पेंस उपराष्ट्रपति बने। ट्रम्प रिपब्लिक पार्टी से उम्मीदवार थे।  इससे पहले वे डेमोक्रेटिक पार्टी में थे। शपथ समारोह में भारतीय राजदूत नवतेज सरना उपस्थित थे।
5. भारत इंग्लैंड एकदिवसीय श्रृंखला भारत ने 2-1 से जीत ली।  मैन ऑफ़ द सिरीज केदार जाधव रहे।
6. चीन ने नौसैनिक बेड़े में विस्तार करते हुए 31वे स्टेल्थ युद्धपोत को शामिल किया।
7. साइन नेहवाल मलेशिया मास्टर्स में थाईलैंड की पोर्नपावी चौचुवोंग को हराकर ख़िताब अपने नाम किया।
8. 65 वा मिस यूनिवर्स का ख़िताब इरिस मितेनेयर ने जीता। सुष्मिता सेन इसमें जज की भमिका में थी। 65 वा मिस यूनिवर्स का आयोजन मनिला में किया गया।  वर्ष 1994 में सुष्मिता सेन ने इसी स्थान से मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता था इस ख़िताब को पानेवाली पहली भारतीय महिला।
9. मॉरीशस के नए प्रधानमंत्री परविंद जगनौथ।
10.पंकज आडवाणी सांतवी बार बिलियर्ड्स व स्नूकर चैम्पियनशिप जीता।
11. पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल अबाबील का सफलतापूर्वक परिक्षण किया।
इससे पहले बाबर -3 का भी सफल परीक्षण किया था।
12. रिलांयस फाउंडेसन की संस्थापिका नीता अम्बानी को द मेट सम्मान मिला। यह सम्मान पानेवाली पहली एशियाई महिला।
13. आस्ट्रेलाई खिलाडी डेविड वार्नर को एलन बार्डर मेडल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लगा तार दूसरी बार एंव चौथे आस्ट्रेलाइ खिलाडी।
14. शहीद हवलदार हंगपन दादा को मरोपरांत अशोक चक्र दिया गया।
15. 68 वे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि अबु धाबी के राजकुमार मो0 बिन जायेद अल नाह्यान थे। इस समारोह में UAE  के 144 जवानों का दस्ता पहली बार परेड में शामिल हुआ। परेड में तेजस विमान पहली बार भाग लिया। तेजस को पिछले वर्ष जुलाई 2016 में वायुसेना के 45 वे स्क्वार्डन फ्लाइंग में शामिल किया गया था।  तेजस का अधिकारिक नाम अटल बिहारी वाजपेयी ने रखा था। पहली बार राजपथ की परेड में नेशनल हाउसिंग बैंक की झांकी की झलक मिली।
16. इसबार कुल 89पद्म  पुरस्कारों दिया गया।
17. करप्सन परसेप्शन इंडेक्स 2016 में भारत का स्थान 79 पिछले वर्ष 2015 में 76 था।करप्सन परसेप्शन इंडेक्स 2016 में सोमालिया प्रथम स्थान पर रहा।
18. चीन ने अवाक्स प्रणाली की मिशाइल का परीक्षण किया।
19. भारतीय मूल के तीन व्यक्तियों को आस्ट्रेलिया को सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया।
20. डॉ विजय भटकर नालन्दा विश्वविद्धालय के नए कुलपति होंगे।
21. बनवारीलाल पुरोहित मेघालय के नए  राज्यपाल होंगे।
22. पद्मनाथ बालकृष्ण अरुणाचल प्रदेश के नए राज्यपाल होंगे।
23. रोजर फेडरर ने आस्ट्रेलियन ओपन ख़िताब जीता। फेडरर का यह 18 वा ग्रेंड स्लैम ख़िताब है। राफेल नडाल को हराकर यह ख़िताब जीता। फेडरर पहले टेनिस खिलाडी है जिन्होंने पांच बार तीन अलग अलग ग्रैंड स्लैम टाइटल अपने नाम किया है।
 24.सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल ख़िताब में वीनस विलियम्स को हराकर ख़िताब जीता। सेरेना विलियम्स का यह 23वा ग्रैंड स्लैम था जो विश्व में सबसे अधिक है।

 

No comments:

Post a Comment