PRAKASH GK: HISTORY
Print Friendly and PDF
Showing posts with label HISTORY. Show all posts
Showing posts with label HISTORY. Show all posts

शासक और इमारते

October 15, 2025 0
शासक और इमारते

 प्र० धार्मिक इमारत  एवं धर्मनिरपेक्ष इमारत से आप क्या समझते है ?

उत्तर :- धार्मिक इमारत  :- धार्मिक इमारतों में मंदिर, मस्जिद, मकबरा इत्यादि बनाया जाता है।  इन्हे धार्मिक इमारत इस कारण से कहा जाता है की इनका संबंध किसी -न-किसी धर्म से संबंधित होता है। 

धर्मनिरपेक्ष  इमारत :- धर्म निरपेक्ष इमारतों में किले, महल, हवेली इत्यादि बनाया जाता है।  इन्हे  धर्मनिरपेक्ष   इमारत इस कारण से कहते है क्यूंकि इनका संबंध किसी धर्म से नहीं होता है।  इन स्मारको द्वारा हमे तत्कालीन प्रौद्योगिकी, कौशल एंव तकनिकी का ज्ञान होता है। 

प्र० ताजमहल के निर्माण में कितने वर्ष लगे। इतना समय क्यों लगा ?

उत्तर :- ताजमहल के निर्माण में 22 वर्ष लगे। इसके निर्माण में इतना समय इसलिए लगा क्यूंकि इसके निर्माण के लिए बगदाद तथा शिराज से हस्तकला विशेषज्ञ, गुंबद निर्माण कला के लिए कुस्तुन्तुनिया से, फूल - पत्ती की खुदाई हेतु बुखारा से, शिखर निर्माण एंव बाग बगीचा निर्माण के लिए समरकंद से कुशल विशेषज्ञ को बुलाया गया था। 

प्र० हुमायूँ स्थापत्य कला के विकास पर ध्यान क्यों नहीं दे पाया ?

उत्तर :- मुगलकालीन स्थापत्य की शुरुआत बाबर के समय से होती है लेकिन इसका पुत्र हुमायूँ का अधिकांश समय अपने खोये हुए साम्राज्य को पाने की कोशिशों में बिता एंव भारत से बहार रहा।  अत: वह स्थापत्य कला के विकास पर ज्यादा समय नहीं दे पाया।  उसने फतेहबाद (हिसार) में फारस शैली में एक मस्जिद का निर्माण कराया। 

प्र० ताजमहल में मकरान का संगमरमर का ही प्रयोग क्यों किया गया ?

उत्तर :- मकरान का संगमरमर का प्रयोग इसलिए किया गया क्यूंकि इस संगमरमर से हस्तकला निर्माण, फूल-पत्ती की खुदाई, शिखर निर्माण,सुन्दर सजावट का काम अच्छी तरह होता है। यह संगमरमर जोधपुर के "मकराना" नामक स्थान से मिलता था। 

प्र० हुमायूँ के मकबरे की प्रमुख विशेषता क्या थी ?

उत्तर :- हुमायूँ के मकबरे की निम्नलिखित विशेषताएं है :-

(क) भारत का यह पहला मकबरा है, जो दोहरी गुंबद का है। 

(ख) इसे ताजमहल का पूर्वगामी कहा जाता है। 

(ग) इस मकबरे में पहली बार चार बाग पद्धति का प्रयोग हुआ था। 

(घ) मुग़ल घराने के सर्वाधिक शासक इस मकबरे में दफ़नाये गए है। 



प्र०  क़ुतुब मीनार पर टिप्पणी लिखे। 

उत्तर :- क़ुतुबमीनार पहली इमारत थी जिसमे इस्लामी प्रभाव स्पष्ट रूप  से दिखाई पड़ता है।  क़ुतुब मीनार का निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने अपने गुरु ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की स्मृति बनवाया  लेकिन इसे पूर्ण नहीं करा पाया।  इल्तुतमिश ने इसे पूरा करवाया।  

प्र० गोपुरम क्या है ?

उत्तर :- राष्ट्रकूट राजा कृष्ण प्रथम द्वारा महाराष्ट्र के एलोरा में निर्मित कैलाश मंदिर आठवीं शताब्दी के भव्य मंदिरो में से एक है।  इस मंदिर का निर्माण एक ही पत्थर को तराश कर बनाया गया। मंदिर में घुसने का एक बड़ा रास्ता है जिसे गोपुरम कहते है। 

प्र ० पित्रदुरा शैली से आप क्या समझते है ?

उत्तर :- पित्रदुरा एक वस्तु शैली थी जिसका प्रयोग शाहजहाँ शासनकाल में बनी इमारतों में ज्यादातर हुआ।  इस शैली के अंतर्गत  उत्कीर्ण संगमरमर अथवा बलुआ पत्थर पर रंगीन, ठोस पत्थरो को दबाकर सुन्दर तथा अलंकृत नमूने बनाये जाते थे। 

प्र० दीवान-ए-आम से आप क्या समझते है ?

उत्तर :- दीवाने - ए - आम एक आयताकार कक्ष है।  यह खम्भों पर निकली हुई बरामदों की कक्षा थी।  अकबर एक सिंहासन पर बैठता था और अपने मंत्रियों से सलाह-मशविरा करता था।  मनसबदारो एंव नौकरो के लिए भी मेहराबी बरामदा दीवान-ए-आम बना था। 

प्र० दीवान-ए-खास से आप क्या समझते है ?

उत्तर :- दीवाने-ए-खास एक वर्गाकार भवन है।  इसके मध्य में बने ऊँचे चबूतरे पर बैठ कर बादशाह अपने कर्मचारियों की बहस सुनता था।  इसी में अकबर का प्रसिद्ध इबादतखाना था।  जहां प्रत्येक शुक्रवार को विभिन्न धर्मो के विद्वानो का विचार-विमर्श सुना करता था।