अध्याय - 11 झारखंड में हॉकी - PRAKASH GK
Print Friendly and PDF

अध्याय - 11 झारखंड में हॉकी


➤ आयरलैंड में हॉकी को किस नाम से जाना जाता है ?
हार्ली
➤ ब्रिटिश हॉकी एसोसिएशन की स्थापना कब हुई ?
जनवरी 1889
➤ ब्रिटिश हॉकी एसोसिएशन प्रथम अध्यक्ष कौन थे ?
सम्राट एडवर्ड सप्तम
➤ हॉकी का पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच कब और किसके बीच हुआ ?
1894 में , आयरलैंड और इंग्लैण्ड के बीच
➤ अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ की स्थपना कब हुई ?
1900
➤ अधिकृत रूप से पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच इंग्लैण्ड और किसके बीच एंव कब हुआ ?
फ़्रांस के साथ , 1907
➤ हॉकी को पहली बार किस ओलिंपिक में एंव कब शामिल किया गया ?
पेरिस ओलिंपिक में।, 1900
➤ फेडरेशन इंटरनेशनल द हॉकी की स्थापना कब हुई ?
1924
➤ कलकत्ता में पहला हॉकी क्लब कब बना ?
1885 - 86
➤ भारत का पहला हॉकी एसोसिएशन कौन सा है ?
बंगाल हॉकी
➤ भारत की पहली बड़ी हॉकी प्रतियोगिता कौन सी थी ?
बेटन कप

➤ बेटन कप का आयोजन कब और कहाँ आयोजित हुआ ?
1895 , कलकत्ता में
➤ आगा खान कप का प्रारम्भ कब हुआ ?
1896
➤ भारत ने ओलम्पिक  कितने स्वर्ण पदक जीते ?
आठ
 ➤ भारत ने हॉकी के ओलिंपिक में लगातार कितने स्वर्ण पदक जीते ?
6 स्वर्ण पदक
➤ हॉकी का जादूगर किसे कहा जाता है ?
मेजर ध्यानचंद को
➤ 1928 एम्सटर्डन ओलम्पिक में भारतीय टीम के कप्तान कौन था ?
जयपाल सिंह
➤ 1980 मास्को ओलम्पिक में अंतिम बार हॉकी स्वर्ण जीतने वाली टीम में झारखंड का कौन सा खिलाडी शामिल था ?
सिलबानुस डुंगडुंग
➤ भारतीय हॉकी की प्रशिक्षक की भूमिका निभाने वाली महिला खिलाड़ियों के नाम बताये ?
असुंता लकड़ा व सुमराय टेटे
➤ झारखंड की किन महिला खिलाड़ियों ने सीनियर टीम में कप्तानी की भूमिका निभाई ?
सुमराय टेटे और असुंता लकड़ा
➤ झारखंड की किन महिला  खिलाड़ियों ने जूनियर हॉकी टीम में कप्तानी की भूमिका निभाई ?
पुष्पा प्रधान अंडर-14 , हेलेन सोया जूनियर टीम में
➤ झारखंड में प्रथम महत्वपूर्ण हॉकी टीम बनाने का श्रेय किसे है ?
 एडवर्ड हैमिलटन ह्विटली
➤ एसपीजी का पूर्ण अर्थ क्या है ?
सोसाइटी फॉर प्रोपेगेशन ऑफ़ गौस्पल
➤ 1897 में विश्व की प्राचीनतम हॉकी प्रतियोगिता बेटन कप किसने जीता ?
ह्विटली की नेतृत्व वाली एसपीजी टीम ने
➤ झारखंड की पहली अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाडी कौन थी ?
सावित्री पूर्ति
➤ फैक्ट्री में निर्मित हॉकी स्टिक को छोटानागपुर क्षेत्र में अन्य किस नाम से जाना जाता था ?
कलकतिया स्टिक
➤ झारखंड के ओलम्पिक हॉकी में अबतक कितने खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया है ?
छह खिलाड़ियों ने
➤ जयपाल सिंह की प्रतिभा को किसने पहचाना ?
कैनन कॉसग्रेव  ने
➤ भारत सरकार ने 1972 में झारखंड के हॉकी खिलाडी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया ?
माइकल किण्डो
➤ झारखंड का कौन सा खिलाडी है जिसने ओलम्पिक,विश्वकप,और एशियाई खेल में पदक दिलाया ?
माइकल किण्डो

No comments:

Post a Comment