CURRENT AFFAIRS JUNE 2017 - PRAKASH GK
Print Friendly and PDF

CURRENT AFFAIRS JUNE 2017

11 जून 2017  से 20  जून 2017 तक के महत्वपूर्ण  CURRENT AFFAIRS
     
www.prakashgk.com


➤ राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने 'सेल्फी विथ डॉटर' की शुरुआत की। इस अभियान की शुरुआत हरियाणा के बीबीपुर गांव में जून 2015 में पूर्व सरपंच सुनील जगलन द्वारा किया गया था।
➤ टोक्यो ओलंपिक के लिए कई मिश्रित -लिंग प्रतियोगिता को शामिल किया गया। इस ओलंपिक में महिला एथिलीटो का उच्चतम प्रतिनिधित्व देखा जाएगा।
➤ NITI आयोग ने SATHI कार्यक्रम शुरू किया। जिसका उद्देश्य शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रो में परिवर्तन शुरू करना है।
➤ रेडइंक अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन इण्डिया जर्नलिज्म 2017 Mumbai Press Club के परफार्मिंग आर्ट्स के नेशनल सेंटर में प्रस्तुत किया गया।
* विनोद दुआ - लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
* राजकमल झा - जर्नालिस्ट ऑफ़ द इयर
➤ नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला करकी सेवानिवृत हुई। 25 वी मुख्य न्यायाधीश थी।
➤ बेंगलुरु की छात्र निकीय शमशेर को डायना लिगेसी पुरस्कार मिला।
➤ पहला HR गोलमेज सम्मेलन नई दिल्ली में हुई।
➤ कोलकाता भारत के पहले अंडर-वाटर मेट्रो प्रणाली शुरू करेगा जो हुगली नदी से गुजरेगी। यह दो मुख्य टर्मिनलो को जोड़ेगी हावड़ा और सियालदाह।
➤ 'विजन जेट' दुनिया का सबसे छोटा और सबसे सस्ता निजी जेट लांच किया गया है। इसका निर्माण सायरस एयरक्राफ्ट द्वारा किया गया।
➤ जेलेना ओस्टापेको फ्रेंच ओपन फाइनल में सिमोना हेलप को हराकर पहली लातवियाई ग्रैंड स्लैम चैम्पियन बन गयी।
➤ सौमित्र चटर्जी को फ़्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ' द लीजन ऑफ़ ऑनर' से सम्मानित किया जायेगा।
➤ रुचिरा कांबोज को दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के लिए भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
➤ 22 वा यूरोपीय संघ फिल्म महोत्सव नई दिल्ली में शुरू हुआ।
➤ प्रीत गिल ब्रिटेन की संसद के सदन के लिए चयनित पहली महिला सिख सांसद बन गयी है। प्रीत गिल लेबर पार्टी से है।
➤ रयान हैरिसन और माइकल वीनस ने पुरुष युगल फ़ाइनल में 2017 फ्रेंच ओपन जीत के साथ अपना पहला ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीता।
➤ इंदिरा गाँधी 'ए लाइफ इन नेचर' का अनावरण किया गया। लेखक - जयराम रमेश
➤ राफेल नडाल ने जीता 10वा फ्रेंच ओपन ख़िताब।
➤ अमित सिन्हा होंगे Paytm मॉल के C O O  .
➤ मॉन्ट्रियल में लुइस हैमिल्टन ने 2017 कनाडा ग्रैंड प्रिक्स ख़िताब जीता।
➤ प्यूर्टो रिको ने 51 वा अमेरिकी राज्य बनने के पक्ष में मतदान किया।
➤प्रसिद्ध कवि,साहित्यिक और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता सी० नारायण रेड्डी का निधन हो गया।
➤ 12 जून विश्व बाल श्रम के खिलाफ दिवस मनाया गया। विषय - संघर्ष और आपदाओं में बाल श्रम से बच्चो की रक्षा करना।
➤ 12 वर्षीय पद्मालया नंदा ने 'लिटिल मिस यूनिवर्स इंटरनेट -2017 ' और जॉर्जिया में 'लिटिल मिस यूनवर्स -2017 'में लिटिल मिस ऐक्ट्रेस ख़िताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बनकर इतिहास बनाया।
➤ गोल्डन स्टेट वारियर्स क्लीवलैंड केवलियर्स को NBA फाइनल में हराकर चैम्पियन बनी।
➤ पुस्तक 'युग पुरुष ,भारत रत्न ,अटल जी ' का अनावरण किया गया।  लेखक :- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल।
➤ 14 जून - विश्व रक्त दाता दिवस। 2017 का विषय वास्तु 'गिव ब्लड,गिव नाउ आफेन '
➤ फोबर्स ने दुनिया के 100 'हाइएस्ट पेड मनोरंजनकर्ताओं' की सूचि जारी की।
प्रथम स्थान - 'आल अबाउट बेंजामिन' के मशहूर संगीतकार डि डि है।
दूसरा स्थान - बियोंसे
तीसरा स्थान - जे० के० रावलिंग
65 वा स्थान - शाहरुख खान
➤16वे पूर्वोत्तर क्षेत्र राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (NERCPA) सम्मेलन का उद्घाटन इंफाल में हुआ। इस सम्मेलन में पूर्वोत्तर भारत की समस्याओ से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गयी।
➤ वेरिजॉन ने Yahoo का अधिकरण किया।
➤ नीरू चड्ढा को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानून न्यायाधिकरण (ITLOS) के लिए चुना गया है।
 ITLOS की स्थापना 10 दिसंबर 1982 को हुई थी। इसका मुख्यालय - हैमबर्ग ,जर्मनी में है।
 ➤ काजल सिंह को वस्तु और सेवा कर नेटवर्क (GSTN) में कार्यकारी उपाध्यक्ष (सेवा ) के रूप में नियुक्त किया गया।
➤ इजरायली लेखक डेविड ग्रॉसमैन को उनके उपन्यास 'ए हार्स वाक्स इन अ बार ' के लिए मैन बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
➤ भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश प्रफुलचन्द्र नटवरलाल भगवती का निधन हो गया,उन्हें न्यायिक सक्रियतावाद का अग्रणी माना जाता है।
➤ विराट कोहली एकदिवसीय मैचों में 8000 रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। इससे पहले ये रिकार्ड एबी डिविलियर्स के नाम था।
➤ भारतीय -अमरीकी फिल्म निर्माता मीरा नायर को इस वर्ष का 'वीमेन इन फिल्म क्रिस्टल और लुसी ' के लिए 'डोरोथी अरजनर डायरेक्टर्स अवार्ड ' प्रदान किया गया।
➤ लेखक येशो दोर्जी थोंगशी को 'भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार 2017 ' से सम्मानित किया गया है।
➤ 'ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स रैंकिंग ' में भारत 60वे स्थान पर।
➤ सरकार ने बैंक खाते खोलने एंव 50,000 रूपये या उससे अधिक के वित्तीय लेनदेन करने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य बना दिया है।
➤ अमेजन करेगा होल फूड्स का अधिग्रहण।
➤ अना ब्रांबीक सबिर्या की पहली समलैंगिक और महिला प्रधानमंत्री बनी।
➤ एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB ) की तीसरी बैठक की मेजबानी भारत करेगा।
➤ एशियाई जूनियर कुश्ती चैम्पियनशिप 2017 में एक स्वर्ण सहित पांच पदक जीता। स्वर्ण पदक पूजा ने जीता।
➤ पर्यावरण प्रभाव सर्वेक्षण
प्रथम स्थान - मोजम्बिक
भारत का स्थान - 75 वा
➤ के० श्रीकांत ने जकार्ता में पुरुष एकल फाइनल में काजुमास साकई को हराकर इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन ख़िताब जीत लिया।
➤ ब्रिक्स विदेश मंत्रियो की बैठक 18-19 जून तक चीन के बीजिंग शहर में हुई।
➤ कन्नड़ कवि और नाटककार एच० एस० शिवप्रकाश को सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्रो में योगदान के लिए 'कुसुमग्रज राष्ट्रीय पुरस्कार ' से सम्मानित किया गया।
➤ 2018 में ICC विश्व T20 का आयोजन नहीं होगा यह आयोजन 2020 में होगा।
➤ साबरमती आश्रम के 100 वर्ष पुरे हो गए।
➤ बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविद को भाजपा ने राष्ट्रपति पद उम्मीदवार के रूप में नामांकित किया गया है।
➤ मुंबई में 114 वर्षीय ताज महल पैलेस ट्रेडमार्क प्राप्त करने वाली पहली भारतीय इमारत बन गयी है।
➤ जॉन बीव को उनकी असाधारण आत्मकथा 'सिटीजन क्लेम ' के लिए '2017 ऑरवेल प्राइज फॉर बुक्स ' पुरस्कार दिया गया।
➤ पाकिस्तान ने जीता ICC  चैम्पियंस ट्राफी।
➤ विराट कोहली समेत तीन भारतीयों को चैम्पियंस ट्राफी 2017 में ICC  टीम में नामित किया गया है।
➤ 'मंगलयान ' कहे जाने वाले भारतीय मार्स आर्बिटर मिशन अपनी कक्षा में 1000 पृथ्वी दिवस पुरे किए।
➤ ब्रिक्स खेलो की वुशु प्रतियोगिता में भारतीय वुशु टीम ने कुल 6 पदक जीते।
➤ शाहरुख़ खान ने दक्षिण अफ्रीका के T20 ग्लोबल लीग में एक टीम खरीदी है।
टीम का नाम 'केप टाउन नाइट राइडर्स' होगा
 

No comments:

Post a Comment