भारतीय इतिहास प्रश्नोउत्तर के रूप में - PRAKASH GK
Print Friendly and PDF

भारतीय इतिहास प्रश्नोउत्तर के रूप में

                                भारतीय इतिहास प्रश्नोउत्तर के रूप में 
                                          सभी परीक्षाओ के लिए महत्वपूर्ण
                               S.S.C ,RAILWAY, UGC NET ,TET
➤गौतम बुद्ध ने युवावस्था में मनुष्य की चार अवस्थाओ वृद्धावस्था,रोग,मृत्यु और सन्यासी को देखा था। ये चार अवस्थाएं बौद्ध धर्म में क्या कही जाती है ?
चार महाचिन्ह
➤ धनानंद,नंदवंश का अंतिम राजा था। इसके काल में भारत पर किस यूनानी शासक ने आक्रमण किया था ?
 सिकंदर
➤ सिंहली बौद्ध ग्रन्ध - दीपवंश तथा महावंश के अनुसार अशोक ने अपने कितने भाइयो की हत्या कर राजसिहांसन प्राप्त किया था ?
99 
➤राष्ट्रकूट वंश की स्थापना किसने तथा कब की थी ?
दन्तिदुर्ग ने ,753 ई० में 
➤ किस वर्ष गजनवी ने गुजरात में स्थित शिव के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण करके नष्ट कर दिया था ?
1025 ई ० में 
➤ इल्तुतमिश,कुतुबुद्दीन ऐबक का दामाद व उत्तराधिकारी था। इल्तुतमिश को निश्चित रूप से तुर्को द्वारा उत्तर भारत की विजयो का वास्तविक संगठनकर्ता माना जाता है। उसकी शासनावधि क्या थी ?
1211 - 1236 
➤ दिल्ली से दौलताबाद राजधानी परिवर्तन के बाद मुहम्मद तुगलक ने रायपिथौरा और सीरी के मध्य में एक नगर बसाया था। उस नगर का क्या नाम था ?
जहाँपनाह नगर 
➤ 1526 ई० पानीपत के मैदान में बाबर से युद्ध हुआ,जिसमें इब्राहिम लोदी की हार हुई। इतिहास में यह युद्ध किस नाम से जाना जाता है ?
पानीपत का प्रथम युद्ध 
➤भारत का पहला मुस्लिम शासक कौन था,जिसने अपने सिक्को या अभिलेखों में फ़ारसी के साथ -साथ नागरी लिपि का भी उपयोग किया ?
शेरशाह 
➤ चौथ और सरदेशमुखी वसूल करने के पीछे शिवाजी का मुख्य उद्देश्य क्या था ?
वे अपने वित्तीय स्रोतों का अनुपूरक चाहते थे 
➤ विजयनगर नरेश कृष्णदेव राय की रचना 'आमुक्तमाल्यद ' का वनर्यविषय क्या था ?
लोक प्रशासन एंव विदेश नीति 
➤ गुजरात को दिल्ली सल्तनत का एक समृद्धतम प्रान्त माना जाता था,इसकी समृद्ध होने क्या कारण थे ?
इसके समृद्ध बंदरगाह और हस्तशिल्प
➤ 13 अगस्त 1932 मैकडोनल्ड अवार्ड की घोषणा के पश्चात् यरबदा जेल में गांधीजी ने क्यों 'मृत्यु तक आमरण अनशन ' प्रारम्भ कर दिया ?
इसने दलितों को पृथक प्रतिनिधित्व प्रदान किया
➤ 1923 में सी० आर ० दास तथा मोतीलाल नेहरू ने कांग्रेस खिलाफत स्वराज्य पार्टी का गठन किया।उनका उद्देश्य क्या था ?
व्यवस्थापिका के कार्यो में गतिरोध पैदा कर सरकार का ध्यान भारतीय मांगों की ओर आकृष्ट करना 
➤ चंपारण में प्रचलित ' तिनकठिया पद्धति ' किसानों के लिए शोषणकारी पद्धति थी। इस पद्धति में क्या व्यवस्था थी ?
किसान अपनी भूमि के कम से कम 3/20 वें भाग में नील की खेती करें  . 
खेड़ा सत्याग्रह समाप्त हुआ ?
जब गांधीजी को ज्ञात हुआ की सरकार ने यह आदेश जारी किया है की लगान की वसूली केवल उन्ही किसानों से की जाए जो इसे वहन करने में सक्षम है 
➤ बी० के ० दत्त एंव भगत सिंह ने केंद्रीय लेजिस्लेटिव एसेम्बली में बम फेंका। इसके पीछे उनका क्या उद्देश्य था?
पब्लिक सेफ्टी बिल एंव ट्रेड डिस्प्यूट बिल के प्रति विरोध व्यक्त करना 
➤ 1929 में 14 सूत्रीय माँगे किसके द्वारा प्रस्तुत की गयी थीं ?
मुहम्मद अली जिन्ना द्वारा 
➤ 1942 में ब्रिटिश सरकार ने क्रिप्स मिशन भारत क्यों भेजा गया ?
द्वितीय विश्व युद्ध में भारतीयों का समर्थन प्राप्त करने के लिए
➤ अप्रैल 1946 में दिल्ली में हुए मुस्लिम लीग के अधिवेशन में घोषणा की गयी की लीग पाकिस्तान की माँग मनवाने के लिए 'प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस ' मनाएगी। यह दिवस किस तिथि को मनाया गया ?
16  अगस्त 1946 को 
➤अगस्त प्रस्ताव एंव क्रिप्स मिशन (1942) की असफलता तथा कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए आंदोलन के दौरान राष्ट्रिय सरकार की स्थापना की माँग को अस्वीकार किए जाने पर कांग्रेस ने बम्बई के विशेष अधिवेशन में 8 अगस्त 1942 को 'भारत छोडो ' प्रस्ताव पास किया। इस अवसर पर गांधीजी ने बम्बई के ग्वालिया टैंक मैदान में लोगो को क्या नारा दिया ?
करो या मारो
➤वेवल योजना पर विचार करने के लिए 25 जून 1945 को शिमला में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस,मुस्लिम लीग,केंद्रीय विधान सभा के यूरोपियन दल तथा अन्य निमंत्रित लोगो ने भाग लिया, परन्तु किस कारण कार्यकारिणी के निर्माण पर कोई समझौता नहीं हुआ ?
साम्प्रदायिक मतभेद के कारण 
➤1907 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला विभाजन हुआ किस अधिवेशन हुआ ?
सूरत अधिवेशन में 
➤किसने कहा था "कांग्रेस पतन के लिए लड़खड़ा रही है,मेरी सबसे बड़ी अभिलाषा है,जब तक भारत में हूँ,कांग्रेस की शांतिपूर्ण समाप्ति में सहायता करना है ?
लार्ड कर्जन




 


No comments:

Post a Comment