महत्वपूर्ण Current Affairs फरवरी 2017 Part--4 - PRAKASH GK
Print Friendly and PDF

महत्वपूर्ण Current Affairs फरवरी 2017 Part--4




current affairs
(1) भारतीय तटरक्षक बल का जहाज ICGS आयुष का शुभारम्भ कोच्चि,केरल में हुआ।
(2) नेशनल रेस वाकिंग चैम्पियनशिप में संदीप कुमार ने पुरुषो की भीषण 50 km स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
(3)भारत के 39 वे मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर का निधन हो गया।
(4) टाटा स्टील के स्वामित्व वाले कतामती लौह खदान को ग्लोबल ग्रीन फ्यूचर लीडरशिप अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ हरित संगठन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
(5)भारत 2012-2016 के दौरान दुनिया के सबसे बड़े प्रमुख हथियारों का आयातक देश रहा।
(6)EDII को अंतर्राष्ट्रीय मर्करी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय मर्करी पुरस्कार दुनिया का एकमात्र स्वतन्त्र पुरस्कार संगठन है।
(7) दिल्ली में बनेगा भारत का पहला पहला हेलीपोर्ट।
(8) एन० चन्द्रशेखरन टाटा कन्सलटेंसी सर्विसेज (TCS)   का गैर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
(9) 13 वी कृषि विज्ञान कांग्रेस का आयोजन बेंगलुरु में हुआ।
(10) नागालैंड के नए मुख्यमंत्री शुर्होजिले लिएजेईत्सु बने।
(11) NASA के खगोलविदो ने पृथ्वी के आकार के 7 नए उपग्रहों की खोज की है जो Trappist -1 नामक सितारे की परिक्रमा कर रहे है। गोल्डीलॉक्स जॉन के नाम से प्रसिद्ध आवासीय क्षेत्र में मौजूद तीन ग्रह Trappist-1e,f,और g है। एक्सो ग्रह e का आकार लगभग पृथ्वी जितना है।
(12) नेपाल में अरुण-3 जल विधुत परियोजना को मंजूरी मिली। यह परियोजन पूर्वी नेपाल के संखुवासभा जिला में अरुण नदी पर स्थित है।
(13)  ग्रामीण खेल महोत्सव का आयोजन दिल्ली में किया गया।
(14)केरल में होगा यौन अपराधियो का पंजीकरण यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है।
(15)राष्ट्रीय जैव विविधता कांग्रेस -- 2017 का आयोजन केरल की राजधानी तिरूवंनतपुरम में किया गया। विषय वास्तु :- " सतत विकास के लिए जैव विविधता को मुख्यधारा में लाना था "
(16) कावेरी जल विवाद के न्यायाधिकरण अध्यक्ष अभय सप्रे को नियुक्त किया गया।
(17)असम 31मार्च से 4 अप्रैल तक ' नमामि ब्रह्मपुत्र ' अभियान की शुरुआत करेगा।
(18) 9 वा आदिवासी युवा आदान - प्रदान कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया।
(19)' भारत बोध ' पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में आयोजित किया गया।
(20)बेल्जियम के कप्तान जॉन डोहमैन और नीदरलैंड की नाओमी वैन को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा वर्ष का क्रमशः सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाडी घोषित किया गया।
(21) कोयम्बटूर के ईशा योग फाउंडेशन ने ' आदियोगी भगवान शिव की एक विशाल 112 फुट लम्बी ' प्रतिमा का अनावरण किया गया।
(22) नोबेल विजेता अर्थशास्त्री गणितज्ञ केनेथ जे ० एरो का अमेरिका में निधन हो गया।
(23) भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा को भारत-ब्रिटेन सम्बन्धो में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पहले डॉ० सत्यपाल मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वीरेंद्र शर्मा लेबर पार्टी से सांसद है।
(24)आतंकवादियो को खत्म करने और पाकिस्तान की सीमाओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान सेना द्वारा ' रद्द-उल-फसाद 'की शुरुआत की।
(25)अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ' स्वच्छ भारत अभियान ' की ब्रांड अम्बेसडर होगी।
(26) राजस्थान देश का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक राज्य बन गया।
(27) भारतीय मूल के दक्षिण अफ़्रीकी मानवाधिकारी वकील ईसा मूसा का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
(28) 2016 OSCAR AWARD 89 वा संस्करण
* सर्वश्रेष्ठ अभिनेता -- केसी अफ्लेक (फिल्म -- मैनचेस्टर बई दी सी )
*  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-- एम्मा स्टोन (फिल्म -- ला ला लैंड )
* सर्वश्रेष्ठ मूलगीत --  सिटी ऑफ स्टार
* सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म ऑस्कर
* सर्वश्रेष्ठ फिल्म -- मूनलाइट
* ला ला लैंड को इस वर्ष 6 ऑस्कर मिला।
* भारतीय अभिनेता स्व०  ओम पुरी को पुरस्कार समारोह के मेमोरियम एसेंबेली में सम्मानित किया गया।
(29) विराट कोहली को 10 वें वार्षिक ESPN क्रिकइंफो पुरस्कारों में ' कैप्टन ऑफ द ईयर नामित किया गया है । ब्रिटेन के बेन स्टोक्स को टेस्ट बैटिंग परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर दिया गया। स्टुअर्ट बॉन्ड को लगातार दूसरे वर्ष टेस्ट बोलिंग परफॉर्मेंस द ईयर मिला।
(30) 2017 मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस का आयोजन बार्सिलोना में किया गया।
(31) 2017 ओपन इनडोर हार्डकोर्ट पुरुष टूर्नामेंट 24 संस्करण
विजेता -- जो-विल्फ्रेड सोगा ,आयोजन स्थल -- मार्सिल फ़्रांस
 

No comments:

Post a Comment